
यह वेबिनार सोमवार, 10 जनवरी, 2022 को तेहरान समयानुसार दोपहर 3 से 4 बजे तक IQNA समाचार एजेंसी, अल-ज़हरा विश्वविद्यालय जिहाद और विदेश में इस्लामिक संस्कृति और संचार संगठन के सांस्कृतिक सहयोग और ईरानी मामलों के महानिदेशालय के सहयोग से एकना के मुबीन स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा।
सैय्यदह उम्मे फ़रवा नक़वी, इस्लामी मुद्दों पर शोधकर्ता और व्याख्याता और लंदन में लब्बैक या ज़हरा संगठन की संस्थापक, अफसानह तवस्सुली, अल-ज़हरा विश्वविद्यालय सामाजिक और आर्थिक विज्ञान संकाय की महिला और परिवार अध्ययन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर और हकीमह सक़ाई बेरिया तेहरान विश्वविद्यालय के इस्लामिक एजुकेशन एंड थॉट की प्रोफेसर इस वेबिनार के वक्ता होंगे।
यह वेबिनार स्काइप पर अंग्रेजी में आयोजित किया जाएगा, और इच्छुक लोग घोषित समय पर "https://join.skype.com/EwqkuKA4OebN" लिंक दर्ज कर लाभ ले सकते हैं, बैठक में चर्चा के विषयों में से एक "पश्चिम में मुस्लिम महिलाओं और इस्लामी परिवार की चुनौतियां» है।
कहने लायक़ है; यह बैठक इस्लामी अध्ययन पर विशेष अंतरराष्ट्रीय बैठकों की श्रृंखला के अनुरूप आयोजित की जारही है, जिसे इस्लामिक संस्कृति और संचार संगठन के वैज्ञानिक और शैक्षणिक सहयोग के सामान्य निदेशालय के सहयोग से IQNA द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
अब तक, इस श्रृंखला के तीन सत्रों का शीर्षक "इस्लामी विचार में शांति और अच्छाई का विचार", "आधुनिक दुनिया में इस्लामी जीवन के तरीके की चुनौतियां" और "अफ्रीकी देशों में कुरान की जगह और पाठ व तजवीद" था जो IQNA में आयोजित किऐ गऐ हैं और विदेश के अंदर और बाहर के वक्ताओं ने बैठकों के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
4027180